हाना” तूफान ने हैती में मचाई तबाही,61 मरे
Posted by priyanshu13 on September 5, 2008
कैरेबियाई द्वीप हैती में “गुस्ताव” के बाद चक्रवाती तूफान “हाना” ने भायानक तबाही मचाई है। यह तूफान यहां अब तक 61 लोगों की जान ले चुका है। बाढ़ प्रभावित गोनाइवेस शहर में तूफान की चपेट में आने से 27 लोगों की मौत हो गई।
हजारों हुए बेघर
हैती स्थित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन गोनाइवेस शहर के तूफान प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। कई इलाकों में पानी का स्तर तीन मीटर से अधिक दर्ज किया गया है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार हैती में तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इससे पहले गुस्ताव तूफान में यहां 160 से अधिक लोग मारे गए थे।
“ईकी” ने भी लिया विकराल रूप
उष्ण कटिबंधीय तूफान ईकी खुले अटलांटिक महासागर में बुधवार को समुद्री तेज तूफान हरीकेन में बदल गया। अमरीकी नेशनल हरिकेन सेंटर ने बताया कि ईकी के हरिकेन में बदल जाने के बाद अब इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घण्टा हो गई है। यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। अगर तूफान में कोई खास बदलाव नहीं हुए तो यह लीवार्ड द्वीप समूह के पास शुक्रवार तक पहुंच जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ईकी अमरीका या मैक्सिको के तेल कुओं तक पहुंचेगा या नहीं।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :