नैनो बाजार में तय समय पर
Posted by priyanshu13 on September 5, 2008
टाटा मोटर्स के अघ्यक्ष रतन टाटा ने कहा है कि लखटकिया छोटी कार नैनो को तय समय पर बाजार में लाने के लिए वह कदम उठाएंगे। उधर, हुंडई व जनरल मोटर्स ने नैनो को घ्यान में रखते हुए छोटी कारें लाने का फैसला किया है जबकि मारूति का कहना है कि उसकी नैनो से होड़ की योजना नहीं है।
पहले से तय समय के मुताबिक नैनो को अगले माह बाजार में आना है, किंतु सिंगूर में कार संयंत्र को लेकर उठे विवाद के कारण कामकाज पिछले करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा है। टाटा ने यहां भारतीय आटोमोबाईल निर्माता संस्था (सियाम) के सम्मेलन में कहा कि हमारी योजना नैनो को उसके पहले से तय समय पर बाजार में लाने की है और इसके लिए जो भी संभव कदम होगा, उठाया जाएगा।
उधर, नैनो को जबरदस्त टक्कर देने के लिए हुंडई मोटर्स इण्डिया सैंट्रो श्रेणी में छोटी कार बाजार में उतारने की योजना पर विचार कर रही है। प्रबंध निदेशक एच एस ल्हीम के अनुसार नैनो की तरह उनकी कंपनी सैंट्रो सेगमेंट में छोटी कार बाजार में उतारेगी। साथ ही जनरल मोटर्स इंडिया की अगले वर्ष नई छोटी कार लाने की योजना है। कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम के अनुसार वर्ष 2009 की दूसरी छमाही में नई छोटी कार घरेलू बाजार में लाई जाएगी। कंपनी का लक्ष्य 2010 तक घरेलू छोटी कार के 10 प्रतिशत बाजार पर काबिज होने का है। नई कार किफायती होगी और इसके लिए अनुसंधान और विकास का कार्य बेंगलूरू में किया जाएगा।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
