My Weblog

Just another WordPress.com weblog

पाकिस्तान का कोई शहर सुरक्षित नहीं-जानशेर

Posted by priyanshu13 on September 3, 2008

स्क्वैश के महानतम खिलाडि़यों में शुमार जानशेर खान ने कई देशों में खिलाडि़यों को कोचिंग देने का प्रस्ताव ठुकरा कर पेशावर में शांतिपूवर्क जीवन बिताने का निर्णय लिया था, लेकिन हाल की परिस्थितियों ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। जानशेर ने कहा कि पेशावर दिन पर दिन असुरक्षित होता जा रहा है। सच कहूं तो पाकिस्तान में कोई भी शहर सुरक्षित नहीं बचा है। आत्मघाती हमलावार कहीं भी और किसी पर भी हमला कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जानशेर आठ बार स्क्वैश की विश्वचैंपियनशिप जीत चुके हैं और वे 10 वर्षो तक इस खेल के शीर्ष खिलाड़ी रहे हैं। इन दिनों वे पेशावर और दुबई में अचल संपत्ति का कारोबार कर रहे हैं। सन 2001 में खेल से सन्यास लेने के बाद अमरीका और मिस्त्र जैसे अनेक देशों ने उनके सामने अपने खिलाडि़यों को प्रशिक्षित करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन उन्होंने अपने परिवार के साथ पेशावर में रहना उचित समझा।

अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>