My Weblog

Just another WordPress.com weblog

नेतृत्व के लिए तैयार हैं मैक्केन-बुश

Posted by priyanshu13 on September 3, 2008

अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन को लेकर उठे विवाद के बीच रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉन मैक्केन को “नेतृत्व के लिए तैयार” व्यक्ति कहते हुए उनका समर्थन किया है।

बुश ने मंगलवार को व्हाइट हाउस से उपग्रह के माघ्यम से मिनीसोटा के सेंट पाल में हो रहे रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज एक खतरनाक दुनिया में रह रहे हैं। हमें ऎसे राष्ट्रपति की आवश्यकता है जो अमरीका को सुरक्षित रखने के लिए 11 सितम्बर 2001 की घटना के परिणामों को समझता हो। बुश ने इराक में अतिरिक्त सेनाएं भेजने की व्हाइट हाउस की योजना का समर्थन करने के लिए मैक्केन को धन्यवाद भी दिया। सेंट पाल के सम्मेलन में ही मैक्केन को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :

http://patrika.com/news.aspx?id=35235

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>