My Weblog

Just another WordPress.com weblog

नैनो की इकाई में काम ठप

Posted by priyanshu13 on August 30, 2008

Nano
Nano

तृणमूल कांग्रेस के आंदोलन के कारण सिंगूर में टाटा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को सिंगूर स्थित नैनो कार परियोजना का काम बन्द करवा दिया। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता के मुताबिक जब तक हालात सामान्य नहीं होते, कोई कामकाज नहीं होगा।

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि 24 अगस्त से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी समर्थक फैक्ट्री का घेराव कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने गुरूवार देर रात तक कर्मचारियों को रोके रखा। शुक्रवार को फैक्ट्री में किसी शिफ्ट में काम नहीं हुआ।

जो श्रमिक काम पर आए, उन्हें कम्पनी के अधिकारियों ने काम पर आने से मना कर दिया। श्रमिकों को बताया गया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक वे काम पर नहीं आएं। कर्मचारियों के घेराव को देखते हुए सरकार ने इकाई की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी तैनात
किए गए हैं।

अधिक समाचारों के लिए कृपया नीचे क्लिक करें:

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>