Posted by priyanshu13 on September 5, 2008
भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार दूसरे सप्ताह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं जबकि टीम इंडिया को पांचवी रैंकिंग मिली है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की तरफ से यहां जारी नयी वनडे रैंकिंग में धोनी 103 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि आस्ट्रेलिया के माइक हसी दो स्थानों की छलांग के साथ दूसरी पायदान पर पहुंच गए हैं।
चोटिल रिकी पोंटिंगऔर ग्रीम स्मिथ क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। भारतीय गेंदबाजों में खब्बू जहीर खान 14वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले जहीर शीर्ष 20 गेंदबाजों की सूची में शामिल अकेले भारतीय खिलाडी हैं।
इस सप्ताह जारी रैंकिंग में इंगलैंड की स्थिति में बदलाव आया है और वह न्यूजीलैंड को पीछे छोडते हुये तीसरे नंबर की टीम बन गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम वनडे के बारिश की भेंट चढने की वजह से इंगलैंड के हाथ से नंबर दो टीम बनने का मौका निकल गया।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
http://patrika.com/news.aspx?c=1&id=36381
Posted in Hindi news, Sports | Tagged: Australia, cricket, Dhoni, hindi, ICC, news, patrika, south africa | 1 Comment »
Posted by priyanshu13 on September 5, 2008

Ratan tata
टाटा मोटर्स के अघ्यक्ष रतन टाटा ने कहा है कि लखटकिया छोटी कार नैनो को तय समय पर बाजार में लाने के लिए वह कदम उठाएंगे। उधर, हुंडई व जनरल मोटर्स ने नैनो को घ्यान में रखते हुए छोटी कारें लाने का फैसला किया है जबकि मारूति का कहना है कि उसकी नैनो से होड़ की योजना नहीं है।
पहले से तय समय के मुताबिक नैनो को अगले माह बाजार में आना है, किंतु सिंगूर में कार संयंत्र को लेकर उठे विवाद के कारण कामकाज पिछले करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा है। टाटा ने यहां भारतीय आटोमोबाईल निर्माता संस्था (सियाम) के सम्मेलन में कहा कि हमारी योजना नैनो को उसके पहले से तय समय पर बाजार में लाने की है और इसके लिए जो भी संभव कदम होगा, उठाया जाएगा।
उधर, नैनो को जबरदस्त टक्कर देने के लिए हुंडई मोटर्स इण्डिया सैंट्रो श्रेणी में छोटी कार बाजार में उतारने की योजना पर विचार कर रही है। प्रबंध निदेशक एच एस ल्हीम के अनुसार नैनो की तरह उनकी कंपनी सैंट्रो सेगमेंट में छोटी कार बाजार में उतारेगी। साथ ही जनरल मोटर्स इंडिया की अगले वर्ष नई छोटी कार लाने की योजना है। कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम के अनुसार वर्ष 2009 की दूसरी छमाही में नई छोटी कार घरेलू बाजार में लाई जाएगी। कंपनी का लक्ष्य 2010 तक घरेलू छोटी कार के 10 प्रतिशत बाजार पर काबिज होने का है। नई कार किफायती होगी और इसके लिए अनुसंधान और विकास का कार्य बेंगलूरू में किया जाएगा।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
http://patrika.com/news.aspx?id=36238
Posted in Business, Hindi news | Tagged: Business, hindi, Hundai, Nano, news, patrika.com, Ratan Tata, singur | Leave a Comment »
Posted by priyanshu13 on September 5, 2008
भारत के लिएंडर पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीत लिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त पेस और ब्लैक की जोड़ी ने फाइनल में ब्रिटेन के जैमी मरे और अमरीका की लीजा हूबर को 7—6, 6—4 से हराया। यह पेस का आठवां ग्रैण्ड स्लैम युगल खिताब है। उन्होंने पुरूष युगल और मिश्रित युगल मे चार—चार खिताब जीते हैं।
पहले सेट में कड़ा संघर्ष देखने को मिला और इसका फैसला टाईब्रेकर के जरिए हुआ। टाईब्रेकर में पेस और ब्लैक ने 8—6 से बाजी मारी। दूसरे सेट में पेस और ब्लैक ने शुरूआत में ब्रेक हासिल किया और इसके बाद गेम सर्विस पर चले। अंत में पेस और ब्लैक की जोड़ी ने 6—4 से सेट और मैच जीत लिया। पेस पुरूष युगल के भी फाइनल में पहंुच चुके हैं। पुरूष युगल में उनके जोड़ीदार लुकास ड्लोही हैं।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
http://patrika.com/news.aspx?id=36231
Posted in Hindi news, Sports | Tagged: Cara black, hindi, Leander Paes, mixed doubles, news, patrika.com, sports, tennis, US Open | Leave a Comment »
Posted by priyanshu13 on September 5, 2008
कैरेबियाई द्वीप हैती में “गुस्ताव” के बाद चक्रवाती तूफान “हाना” ने भायानक तबाही मचाई है। यह तूफान यहां अब तक 61 लोगों की जान ले चुका है। बाढ़ प्रभावित गोनाइवेस शहर में तूफान की चपेट में आने से 27 लोगों की मौत हो गई।
हजारों हुए बेघर
हैती स्थित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन गोनाइवेस शहर के तूफान प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। कई इलाकों में पानी का स्तर तीन मीटर से अधिक दर्ज किया गया है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार हैती में तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इससे पहले गुस्ताव तूफान में यहां 160 से अधिक लोग मारे गए थे।
“ईकी” ने भी लिया विकराल रूप
उष्ण कटिबंधीय तूफान ईकी खुले अटलांटिक महासागर में बुधवार को समुद्री तेज तूफान हरीकेन में बदल गया। अमरीकी नेशनल हरिकेन सेंटर ने बताया कि ईकी के हरिकेन में बदल जाने के बाद अब इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घण्टा हो गई है। यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। अगर तूफान में कोई खास बदलाव नहीं हुए तो यह लीवार्ड द्वीप समूह के पास शुक्रवार तक पहुंच जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ईकी अमरीका या मैक्सिको के तेल कुओं तक पहुंचेगा या नहीं।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
http://patrika.com/news.aspx?id=36233
Posted in Hindi news, World news | Tagged: Haiti, Hana, hindi, news, patrika.com, world | Leave a Comment »
Posted by priyanshu13 on September 5, 2008
दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली के दबाव के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट हावी है। शुरूआती कारोबार में दोनों प्रमुख एक्सचेंजों ने भारी गिरावट के साथ सत्र की शुरूआत की है।
सत्र की शुरूआत में बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के तीस संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 343.14 अंक लुढककर 14556.00 अंक पर कारोबार कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक में 93.40 अंक की गिरावट है और यह 4354.35 अंक पर कारोबार कर रहा है।
http://patrika.com/news.aspx?id=36350
Posted in Business, Hindi news | Tagged: BSE, Business, hindi, india, news, patrika.com, Stock Exchange | Leave a Comment »
Posted by priyanshu13 on September 5, 2008
परमाणु करार को लेकर भारत में फिर शुरू हुए घमासान के बीच विएना में गुरूवार से शुरू हुई एनएसजी की बैठक में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के देश भारत को परमाणु व्यापार के लिए बिना शर्त छूट दिए जाने सम्बंधी समझौते के करीब पहुंच गए हैं। पहले दिन की बैठक के बाद एक पश्चिमी राजनयिक ने संकेत दिए कि हम आम सहमति के करीब है और शुक्रवार को इस बारे में बयान जारी हो सकता है। इधर बुश के अमरीकी कांग्रेस को लिखे पत्र के सार्वजनिक होने के बाद आरोपों से घिरी मनमोहन सरकार पर भाजपा व वाम दलों ने हमले तेज करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस्तीफा मांगा।
अमरीका ने दावा किया कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के देश भारत को परमाणु व्यापार के लिए बिना शर्त छूट दिए जाने सम्बंधी समझौते के लगभग करीब पहुंच गए हैं। एनएसजी की गुरूवार को विएना में शुरू हुई बैठक में विचार—विमर्श के बाद अमरीका ने यह जानकारी दी। अमरीकी प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व कर रहे सहायक विदेश मंत्री विलियम बन्र्स ने बताया कि भारत को परमाणु व्यापार की छूट दिए जाने के बारे में कई देशों की आपत्तियों का निराकरण करने की दिशा में हमने काफी प्रगति की है। 45 सदस्यीय एनएसजी में कुछ देशों ने कहा कि अमरीका की ओर से पेश संशोधित मसौदा भविष्य में परमाणु परीक्षण की उनकी चिंताओं का निराकरण नहीं करता। लिहाजा इस बारे में उन्हें ठोस आश्वासन चाहिए। भारत ने अपनी परमाणु रणनीति में किसी तरह के व्यापक बदलाव से साफ इनकार किया है।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
http://patrika.com/news.aspx?id=36236
Posted in Hindi news, National | Tagged: 123agreement, hindi, india, Manmohan singh, National, Nuclear deal, patrika.com, USA | Leave a Comment »
Posted by priyanshu13 on September 4, 2008
कनाडा के खिलाफ किंग सिटी में चल रही कनाडा कप वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज के जेवियर मार्शल ने 12 छक्के जड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
मार्शल ने अपने ताबड़तोड़ 12 छक्कों से 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 1996 में 11 छक्के उड़ाए थे। इसके ठीक छह महीने बाद पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने भी एक ही मैच में 11 छक्के लगाकर जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी लेकिन वो उनका रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रहे थे। कनाडा के खिलाफ मार्शल ने 12 छक्के लगाकर इन दोनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
मार्शल ने अपनी पारी में 118 गेंदों का सामना कर 157 रन बनाए जिसमें 11 चौके भी शामिल हैं। आखिर के 12 ओवरों में मार्शल ने अपने सहयोगी नैश के साथ मिलकर 111 रनों की साझेदारी की। नैश ने अविजित 39 रन बनाए।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
http://patrika.com/news.aspx?id=28391
Posted in Hindi news, Sports | Tagged: afridi, cricket, india, jatasuria, news, patrika.com, sixes, sports, West Indies | Leave a Comment »
Posted by priyanshu13 on September 4, 2008
आतंक के खिलाफ लड़ाई में केन्द्र की संप्रग सरकार को कैसे घेरा जाए, इस पर भाजपा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिसाब से चलेगी। गुजकोक, राकोका, पोटा और अफजल को फांसी जैसे मुद्दों पर कई तरह का दांव आजमा चुकी भाजपा को आखिरकार मोदी का सहारा लेना पड़ा।
बु

Narendra Modi
धवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी को खास इसी काम के लिए दिल्ली बुलाया और उनके साथ मिलकर समूचा रणनीतिक खाका तैयार किया। भाजपा मुख्यालय में आडवाणी-मोदी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर संप्रग सरकार को हर मोर्चे में विफल करार दिया। दोनों ने केन्द्र सरकार से सिमी पर श्वेत पत्र जारी करने, पोटा सहित अन्य संबंधित कानून बनाने, संसद हमले के आरोपी अफजल को जल्द फांसी देने की मांग की है।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
http://patrika.com/news.aspx?id=35673
Posted in Hindi news, National | Tagged: BJP, Gujarat, hindi, india, Narendra Modi, NDA, news, patrika.com, POTA, terrorism | Leave a Comment »
Posted by priyanshu13 on September 4, 2008
तुर्की के दक्षिण-पूर्वी अदियामन प्रांत में बुधवार सुबह आए भूकम्प से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता वाला यह भूकम्प भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 52 मिनट पर आया और इसका केन्द्र समसात जिले में स्थित था। इससे किसी के हताहत होने की फिलहाल खबर नहीं है।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
http://patrika.com/news.aspx?id=35671
Posted in Hindi news, World news | Tagged: earthquake, hindi, Istanbul, news, patrika, Turkey, world | Leave a Comment »
Posted by priyanshu13 on September 4, 2008

Manmohan singh and Bush
अमरीका से परमाणु करार को लेकर पहले उठाए गए तमाम संदेहों को बल देते हुए बुघवार को एक बड़ा खुलासा हुआ। अमरीकी कांग्रेस को लिखे राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के एक गोपनीय पत्र से राज खुला है कि भारत के परमाणु परीक्षण करने पर अमरीका उसके साथ करार रद्द कर देगा।
गौरतलब है कि प्रघानमंत्री समेत भारत सरकार बार-बार दावा करती रही है कि परमाणु परीक्षण पर कोई रोक नहीं लगेगी। परमाणु करार पर सरकार से अलग हुए वाम दल अब केन्द्र सरकार पर बरस पड़े हैं। भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। सरकार फिलहाल संकट से निपटने के उपाय तलाशने में जुटी है।
भारत को प्रौद्योगिकी नहीं
अमरीकी अखबार “वाशिंगटन पोस्ट” ने बुश के गोपनीय पत्र के हवाले से लिखा है कि भारत को परमाणु ईंधन व प्रौद्योगिकी की आपूर्ति उसके भविष्य में परमाणु परीक्षण पर एक तरह से प्रतिबंध है। बुश ने अमरीकी कांग्र्रेस को 26 पृष्ठीय जवाब में कहा है कि अमरीका भारत को संवेदनशील परमाणु प्रौद्योगिकी को नहीं बेचेगा। अगर नई दिल्ली परमाणु परीक्षण करता है, तो वह परमाणु व्यापार पर तत्काल रोक देगा। संवेदनशील परमाणु प्रौद्योगिकी के डिजाइन, निर्माण या संचालन में मदद नहीं करेगा।
अधिक समाचारों के लिए नीचे क्लिक करें :
Posted in Hindi news, National, World news | Tagged: 123 agreement, hindi, india, Manmohan singh, news, Nuclear deal, USA, world | Leave a Comment »